सुप्रीम कोर्ट ने टिक टॉक का मामला फिर से भेजा मद्रास हाईकोर्ट के पास

Published : Apr 22, 2019, 03:39 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने टिक टॉक का मामला फिर से भेजा मद्रास हाईकोर्ट के पास

सार

सुप्रीम कोर्ट ने टिक टॉक के मामले में गेंद फिर से मद्रास हाई कोर्ट के पाले में डाल दी है। अगर हाईकोर्ट इस मामले में 24 अप्रैल तक सुनवाई नहीं करता है तो टिक टॉक से बैन हट सकता है। 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को 24 अप्रैल को टिक टॉक पर अंतरिम रोक के आदेश पर विचार करने के लिए  कहा है। इसके लिए सर्वोच्च अदालत ने 24 अप्रैल की समय सीमा तय की है। 

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अगर उस दिन मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर विचार नहीं किया तो अंतरिम रोक हट जाएगी। 

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने से इनकार किया था। टिक टॉक ऐप का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 

टिक टॉक की ओर से दायर एक याचिका में मदुरै हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है।  ऐप बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मद्रास हाइकोर्ट ने बिना हमारा पक्ष सुने रोक लगा दी। जिसकी वजह से  हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि देश में टिक टॉक ऐप के डाउनलोड पर बैन लगाया जाए क्योंकि इसके जरिए अश्लील कंटेट दिखाया जा रहा है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ सुनवाई कर रही हैं।

 टिक टॉक ऐप के जरिये उपभोगकर्ता छोटे वीडियो बनाते हैं और उन्हें साझा करते हैं। इसके खिलाफ दायर याचिका में कहा गया था कि इस ऐप के जरिये भारतीये संस्कृति को नुकसान हो रहा है। 

टिक टॉक चाइनीज ऐप है। इंडिया में इसके 104 मिलियन यूजर्स है। यह ऐप इंडोनेशिया और बांग्लादेश में पहले से ही बैन है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश