पीएम मोदी का ममता पर बड़ा हमला, 'रैली के लिए बंगाल जा रहा हूं, देखते हैं क्या होता है'

Published : May 16, 2019, 01:40 PM IST
पीएम मोदी का ममता पर बड़ा हमला, 'रैली के लिए बंगाल जा रहा हूं, देखते हैं क्या होता है'

सार

चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल कर बंगाल में प्रचार एक दिन पहले ही खत्म करने का फैसला किया है। पीएम मोदी की बृहस्पतिवार को दमदम में चुनावी रैली है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले कोलकाता में हुई हिंसा के बाद सियासी हमले तीखे होते जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल कर राज्य में प्रचार एक दिन पहले ही खत्म करने का फैसला किया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल जा रहे हैं। उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अपनी रैलियों को लेकर सीधी चुनौती दी है। यूपी के मऊ और चंदौली में रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, प्रचार के लिए बंगाल जा रहा हूं। देखते हैं कि दीदी वहां मेरी रैली होने देती हैं या नहीं। 

पीएम मोदी ने बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी पर चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में टीएमसी ने अराजकता फैलाई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था। आज दमदम में मेरी रैली है, देखते हैं दीदी ये रैली होने देती हैं या नहीं।'

पीएम मोदी ने टीएमसी पर विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसा करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। हम वहां विद्यासागर की बड़ी प्रतिमा बनाएंगे।

पीएम ने कहा, टीएमसी के गुंडों की दादागीरी परसों रात भी देखने को मिली है। परसों कोलकाता में भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही है। दीदी का रवैया तो मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब इसे पूरा देश भी देख रहा है।

पीएम ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है। जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, मुझे लगा बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान