जाम हुई दिल्ली, गुडगांव और नोएडा का भी बुरा हाल

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 19, 2019, 03:40 PM IST
जाम हुई दिल्ली, गुडगांव और नोएडा का भी बुरा हाल

सार

राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने के बाद संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के कारण आज दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। राजधानी के कई हिस्सों में सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ है और इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के आसपास के इलाकों की कई सड़कों में जाम लगा हुआ है और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। 

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसका असल दिल्ली में भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। इसके विरोध में राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके कारण दिल्ली और एनसीआर जाम हो गया। लोग सड़कों में जाम फंसे हुए और पुलिस ट्रैफिक स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम और नोएडा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। जाम में स्कूली गाड़ियां और एंबुलेंस फंसी हुए हैं और जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने के बाद संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के कारण आज दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। राजधानी के कई हिस्सों में सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ है और इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के आसपास के इलाकों की कई सड़कों में जाम लगा हुआ है और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। दिल्ली से गुड़गांव रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया और यही हाल नोएडा का भी है।

नोएडा के महामाया फ्लाइओवर में लोग सड़कों पर फंसे है और सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को लेकर है। जाम में कई स्कूली गाड़ियां फंसी है। जिसके कारण बच्चों के अभिभावक परेशान हो रहे हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सरहौल टोल नाका पर भी लंबा जाम लगा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जनता की सुविधा के लिए सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि दिल्ली के कई जगहों पर अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

दिल्ली के सुभाष मार्ग, पीली कोठी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम लगा हुआ है। वहीं गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद किए हैं। वहीं मथुरा रोड से कालिंदी कुंज के बीच स्टेशन बंद हैं। पुलिस ने लोगों को नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को डीएनडी प्लाईओवर का इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस ने ओखला रूट को बंद किया है। क्योंकि ये इलाका जामिया से सटा होने के कारण बंद किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह