ड्रैगन की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें ट्रंप ने किया इशारा, आर्थिक तौर पर कंगाल हो सकता चीन

Published : May 27, 2020, 12:45 PM IST
ड्रैगन की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें ट्रंप ने किया इशारा, आर्थिक तौर पर कंगाल हो सकता चीन

सार

अमेरिका मानता है कि चीन ने साजिश के तहत कोरोना को दुनिया भर में फैलाया। वहीं अभी तक सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को हुआ है। अमेरिका आर्थिक तौर पर कमजोर हुआ है जबकि चीन आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। लिहाजा अमेरिका चीन को बढ़ा झटका देने की तैयार में है। ट्रंप ने चीन को लेकर इस हफ्ते तक बड़ी घोषणा करने का वादा किया हैं। 

नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही इसका ऐलान करेंगे।  हालांकि माना जा रहा है कि अमेरिका सबसे पहले चीन को आर्थिक तौर पर झटका दे सकता है। जिसके बाद चीन आर्थिक तौर पर कंगाल हो सकता है। पूरी दुनिया चीन की चालबाजियों से परेशान हैं और पिछले दिनों ही दुनिया के 58 देशों ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।  जिसके बाद चीन बौखला गया है।

अमेरिका मानता है कि चीन ने साजिश के तहत कोरोना को दुनिया भर में फैलाया। वहीं अभी तक सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को हुआ है। अमेरिका आर्थिक तौर पर कमजोर हुआ है जबकि चीन आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। लिहाजा अमेरिका चीन को बढ़ा झटका देने की तैयार में है। ट्रंप ने चीन को लेकर इस हफ्ते तक बड़ी घोषणा करने का वादा किया हैं। माना जा रहा है कि चीन के खिलाफ अमेरिका आर्थिक प्रतिबंध लगा सकता है। क्योंकि चीन के कारण ही आर्थिक की अर्थव्यवस्था धरातल पर पहुंच गई है और अमेरिका ने कोरोना के सामान घुटने टेक दिए हैं।

जो अमेरिका दुनिया में आर्थिक ताकत हुआ करता था। वह आज चीन के पीछे है। चीन कोरोना संकट के बाद उबर गया है और अपना सामान दुनिया में  बेच रहा है जबकि अमेरिका कोरोना से ही लड़ रहा है। अमेरिका में हजारों लोग कोरोना से मर गए हैं और लाखों संक्रमित हैं। जिससे अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका चीन और हांगकांग के बीच चल रहे मसले को लेकर हांगकांग के पक्ष में है जबकि चीन वहां पर कड़े नियम लागू कर रहा है। लेकिन अब ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही बडी़ घोषणा करेंगे।

फिलहाल अमेरिका की नजर भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भी है। अमेरिका ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि वह भारत के साथ हैं। लिहाजा अमेरिका के इस संकेत के बाद चीन घबरा गया है और आक्रामक होकर सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा कर रहा है।  हालांकि चीन की ये साजिश पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने के लिए भी है।क्योंकि पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम