'नशे में धुत्त' टीवी एक्ट्रेस ने गाड़ियों को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

Published : Apr 02, 2019, 11:12 AM IST
'नशे में धुत्त' टीवी एक्ट्रेस ने गाड़ियों को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

सार

टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह का घटका के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी गाड़ी के अंदर है और चारों और से लोगों से घिरी दिखाई दे रही हैं। 

मुंबई के सांताक्रूज में टीवी एक्ट्रेस रूही सिंह ने नशे की हालत में 7 वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ आई और उन्होंने रूही को पूरी तरह से घेर लिया। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त 30 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस रूही शैलश कुमार सिंह नशे में थीं। घटना में 4 दोपहिया वाहन और 3 कारों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 

ऐसे में इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रूही लोगों से घिरी दिख रही हैं और उनसे बहस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया।  

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि रूही अपने दोस्त, राहुल और स्वप्निल के साथ एक पार्टी के बाद अपनी गाड़ी से घर वापस जा रही थी। जब वह लिंकिंग रोड के खार स्ट्रेच पर थे, तो उनमें से एक दोस्त फूड आउटलेट के वॉशरूम का इस्तेमाल करना चाहता था। हालांकि, आउटलेट बंद था फिर भी तीनों लगातार दरवाजा पीटने लगे और गाली- गलौज की। इसके बाद फूड आउटलेट के एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया।

जब मामले में हस्तक्षेप करने के लिए गश्त कर रही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तीनों ने उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और मारपीट की, जिसके बाद तीनों पर मामला दर्ज किया गया। राहुल और स्वप्निल को तुरंत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रूही को छोड़ने की अनुमति दी गई क्योंकि सूर्यास्त के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। 

इस घटना के बाद जब रूही गाड़ी में अकेले सफर कर रहीं थीं तभी उन्होंने सात गाड़ियों में टक्कर मार दी। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम