मुजफ्फरनगर में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के बाद झड़प, फिरोज नाम का आरोपी गिरफ्तार

Published : Nov 13, 2018, 04:07 PM IST
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के बाद झड़प, फिरोज नाम का आरोपी गिरफ्तार

सार

बच्ची के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार परिवार के लोग जब घटना का विरोध करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी ने और उसके साथियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फिरोज है। 

मुजफ्फरनगर—उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अटेरना गांव में एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद दो गुटों में हुई झड़प हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फिरोज है। 

पुलिस ने बताया है कि पांच वर्षीय एक बच्ची का गांव के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद सोमवार शाम दो गुटों में झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को काबू में किया। 

बच्ची के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार परिवार के लोग जब घटना का विरोध करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी ने और उसके साथियों ने पथराव करना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी हरिराम यादव ने बताया कि अमित कुमार (25) पथराव में घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि छह अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश