कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, लश्कर के दो आतंकी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Sep 19, 2018, 09:22 AM IST
कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, लश्कर के दो आतंकी ढेर

सार

कॉर्डन एंड सर्च के दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के गालूरा इलाके में मंगलवार अलसुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। 

आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 92वीं  बटालियन और राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गालूरा इलाके की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया। 

कॉर्डन एंड सर्च के दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों स्थानीय आतंकी थे और पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े हुए थे। उनकी पहचान सोपोर के हरवान के रहने वाले लियाकत और हंदवाड़ा के लंगेट के रहने वाले 18 साल के फुरकान के तौर पर हुई है। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'माय नेशन' को बताया कि हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मुठभेड़ को देखते हुए प्रशासन ने कुपवाड़ा जिले के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने किसी अनहोनी की आशंका को टालने के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज, हंदवाड़ा और सभी स्कूलों में एहतियातन छुट्टी कर दी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान