कोच्ची के नौसैनिक कमांड में हादसा, दो नौसैनिकों की मौत

Published : Dec 27, 2018, 04:05 PM IST
कोच्ची के नौसैनिक कमांड में हादसा, दो नौसैनिकों की मौत

सार

 केरल के कोच्ची में हेलिकॉप्टर का हैंगर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो नौसैनिकों की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गए हैं। 

केरल के कोच्ची में नौसैनिक प्रतिष्ठान में हेलीकॉप्टर के हैंगर का गेट टूट गया। जिसमें दो नौसैनिकों की मौत हुई जबकि तीन घायल हो गए हैं। इस मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो जूनियर कमीशंड ऑफिसरों के सिर पर हैंगर का धातु का दरवाजा गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इन दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां सुबह दस बजे इन दोनों को मृत करार दिया गया। 

हैंगर का दरवाजा स्लाइडर था और लगभग 20 फुट ऊंचा था। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब नौसेना के यह जवान हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। हैंगर का दरवाजा धातु का होता है जिसका वजन ज्यादा होता है। इसलिए जवानों को प्राणघातक चोट लग गई। 

इस हादसे में घायल तीन जवानों इलाज चल रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश