जम्मू में सैन्य स्टेशन की रेकी कर रहे दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Published : May 29, 2019, 12:46 PM ISTUpdated : May 29, 2019, 12:53 PM IST
जम्मू में सैन्य स्टेशन की रेकी कर रहे दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

सार

दोनों आरोपी पाकिस्तान में कुछ लोगों के नियमित संपर्क में थे। उन्होंने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप्प के जरिये कुछ वीडियो भी साझा किए थे।

जम्मू-कश्मीर में एक सैनिक स्टेशन को निशाना बनाने की पाकिस्तानी कोशिश का पर्दाफाश करते हुए दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी व्हाट्सएप्प के जरिये पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को सूचना एं भेज रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि रतनुचक सैन्य स्टेशन के पास परमंडल मोड़ पर सेना के एक गश्ती दल ने दोनों लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी। दोनों सैन्य स्टेशन की वीडियोग्राफी कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, एक आरोपी कठुआ जबकि दूसरा डोडा का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को वहां तस्वीरें लेते और सैन्य अड्डे का वीडियो बनाते देखा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कठुआ के 25 साल के मुश्ताक अहमद और डोडा के 38 साल के नदीम अख्तर के तौर पर हुई है। 

अधिकारियों के अनुसार, उनके मोबाइल फोन की जांच करने पर यह पता चला कि दोनों पाकिस्तान में कुछ लोगों के नियमित संपर्क में थे। उन्होंने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप्प के जरिये कुछ वीडियो भी साझा किए थे। दोनों आरोपियों से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेल में पूछताछ की जा रही है। 

फरवरी 2018 में जम्मू के सुजवां सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले से पहले कुछ लोगों के वहां रेकी की गई थी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान