उमा भारती का कांग्रेस को जवाब, जब तक हम जिंदा हैं संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा

Published : Nov 14, 2018, 11:01 AM IST
उमा भारती का कांग्रेस को जवाब, जब तक हम जिंदा हैं संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा

सार

मंत्री उमा भारती ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। उमा ने संघ के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है। 

इंदौर--मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के जाने पर रोक लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर सूबे की चुनावी सियासत में उबाल आ गया है। अब इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है।

उमा ने संघ के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है। 

उमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "संघ एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जो हम सबके अंदर बसी है। यही वजह है कि संघ या इसके किसी कार्यकर्ता का कभी औपचारिक रजिस्टेशन नहीं कराया जाता।" 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब तक हम लोग मर नहीं जाते, तब तक संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। हम जब तक ज़िंदा रहेंगे, संघ हमारे भीतर बना रहेगा।"  उमा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ऐसा नेता करार दिया, जिसमें गंभीरता का घोर अभाव है।

उन्होंने कहा, "राहुल हर जगह केवल फोटो खिंचवाने और पिकनिक मनाने जाते हैं। कांग्रेस के लोगों को अच्छा कार्यकर्ता बनने के लिये भाजपा से प्रशिक्षण लेना चाहिये।" 

उमा ने वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ भाजपा के अभियान की अगुवाई की थी। इन चुनावों में भाजपा ने विजय हासिल की थी और पिछले 15 सालों से यह पार्टी सूबे की सत्ता में बरकरार है। 

वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों और वर्तमान में हो रहे विधानसभा चुनावों में अंतर पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "तब हमारा मुकाबला कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की गलत करतूतों से था। अब हमें लोगों की आशाओं पर खरा उतरना है।" 

उमा ने कहा, "सूबे में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के सामने कांग्रेस टक्कर में कहीं नहीं है। राज्य हो या केंद्र, कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है।"
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट