Team Mynation | Updated: Sep 19, 2018, 9:26 AM IST
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत के तहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती शनिवार को उत्तराखंड के गुप्तकाशी पहुंची। यहां प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उमा ने दीप प्रज्वलित कर अपने सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सड़क पर झाड़ू लगाया और फिर पौधा भी रोपा।