Gursimran Singh | Updated: Nov 3, 2018, 12:46 PM IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा के दो नेताओं के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को गुस्साए लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किश्तवाड़ में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। राजपूत समुदाय को आतंकी संगठनों द्वारा 'चुन-चुनकर' निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस को इस बारे में बार-बार सूचित करने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने जितेंद्र सिंह पर अपने लोकसभा क्षेत्र की अनदेखी का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की किश्तवाड़ में उनके घर के पास गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।