बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन का विचित्र प्रदर्शन

Jan 9, 2019, 3:03 PM IST

बुलंदशहर में सड़क पर दौड़ते 10 साल से पुराने मॉडल के सरकारी वाहनों को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और पेंट से वाहनों के बोनट पर वाहनों का मॉडल नंबर लिख दिया। 

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पालिका ईओ को वाहन से उतारकर कार्यकर्ताओं ने सरकारी जीप के बोनट और शीशे पर पेंट से वाहन का मॉडल नंबर लिख दिया। यही नहीं सीएमओ के भी सरकारी वाहन को भाकियू ने चौराहे पर रोककर पेंट कर दिया।

भाकियू के मण्डल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने दावा किया है कि 15 जनवरी तक पूरी दिल्ली एनसीआर में इसी ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। 

भारतीय किसान यूनियन 10 साल पुराने डीज़ल वाहनों पर आए एनजीटी के आदेश के बाद सरकारी वाहन बन्द न करने से नाराज हैं। इसलिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस प्रदर्शन की शुरुआत बुलंदशहर के कालाआम से हुई। जिसके बाद कलक्ट्रेट और पीडब्ल्यूडी में भी भाकियू के लोगों ने धावा बोल दिया।