UP: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मर्डर-चेहरा जलाया, परिवार ने दर्ज कराया गैंगरेप का केस

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 23, 2023, 08:38 AM ISTUpdated : Sep 23, 2023, 09:34 AM IST
UP: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मर्डर-चेहरा जलाया, परिवार ने दर्ज कराया गैंगरेप का केस

सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी के एक गांव में एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह बाजरे के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने हत्या और गैंगरेप का केस दर्ज किया है।

फतेहपुर सीकरी। आगरा के फतेहपुर सीकरी के एक गांव में एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह बाजरे के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। बुजुर्ग के परिवार ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या और गैंगरेप का केस दर्ज किया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बाजरे के खेत में मजूदरी करने गई थी 70 वर्षीय बुजुर्ग

फतेहपुर सीकरी की 70 वर्षीय महिला गुरुवार सुबह बाजरे के खेत में मजदूरी का काम करने गई थी। देर रात घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। पर बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला। फिर परिवार ने सीकरी थाने में तहरीर दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखा तो इलाके में हड़कम्प मच गया। महिला के परिवार और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत बुजुर्ग महिला के परिवार वालों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

देर रात तक वापस नहीं लौटी, सुबह मिली डेड बॉडी

मृतका के बेटे का कहना है कि परिवार के कुल 14 लोग खेतों में बाजरा काटने गए हुए थे। सभी लोग लौटें, पर मॉं नहीं लौटी तो उनकी काफी खोजबीन की गई। उसके बाद भी मॉं का पता नहीं चल सका। फिर रात में करीब 8 बजे उनकी गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी गई। मां को पूरी रात खोजते रहे। सुबह के समय उनकी डेड बॉडी मिली, जो खेत में क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी हुई थी। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए डेड बॉडी का चेहरा भी कुचल दिया था।

चेहरा जलाने का भी आरोप

मृतका के बेटे का यह भी आरोप है ​कि मां की हत्या कर उनका चेहरा किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। तहरीर में बुजुर्ग के साथ दुराचार की भी आशंका जाहिर की गई है। बहरहाल, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढें-राजस्थान की अनोखी घटना: शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजन, अचानक पहुंची हजारों मधुमक्खियां, 15 हास्पिटल में

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार