हर किसी ने उठाया हमारा फायदा, अमेरिका के पैसे से बना है चीन: ट्रंप

Published : Sep 19, 2018, 02:56 PM IST
हर किसी ने उठाया हमारा फायदा, अमेरिका के पैसे से बना है चीन: ट्रंप

सार

उन्होंने कहा, ‘चीन ने हमारा फायदा उठाया। यूरोपीय संघ ने हमारा फायदा उठाया। हर किसी ने हमारा फायदा उठाया। मैं अमेरिकी श्रमिकों, किसानों, पशुपालकों, कंपनियों को बचाना चाहता हूं। अब कोई भी हमारा रत्ती भर फायदा नहीं उठा सकता है।’ 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चीन ने अमेरिका से काफी सारा धन ले जाकर अपना पुनर्निमाण किया है। चीन समेत हर किसी ने अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन तीन महीने में ही उनका बाजार 32 प्रतिशत गिर गया है। ऐसा इसलिए कि हम अब वह होने नहीं देंगे जो वे करते आए हैं।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आए पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डुडा के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन हर साल 500 अरब डॉलर अमेरिका से ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया भर का गुल्लक बन गया है और सभी इसका फायदा उठा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘चीन ने अमेरिका से लाए जा रहे धन से खुद को फिर से खड़ा किया है। लेकिन मैंने इसे बदल दिया है। यदि आप देखें कि क्या हो रहा है तो पाएंगे कि हमारा बाजार रॉकेट की तरह ऊपर जा रहा है। मैं नहीं चाहता कि उनका बाजार गिरे, लेकिन तीन महीने में ही उनका बाजार 32 प्रतिशत गिर गया है। ऐसा इसलिए कि हम अब वह होने नहीं देंगे जो वे करते आए हैं।’  

ट्रंप ने कहा, ‘पिछले कई सालों से चीन हमारे यहां से हर साल 500 अरब डॉलर से अधिक धन लेकर जा रहा है। यह पोलैंड के लिए काफी अधिक होगा, है या नहीं? आप इससे अपने देश को नए सिरे से तैयार कर सकते हैं। चीन ने यही किया है।’ 

उन्होंने कहा कि वह व्यापार असंतुलन पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘जब किसी देश के साथ व्यापारिक घाटा 375 अरब डॉलर का हो और उसके बाद अरबों डॉलर की विभिन्न जिम्मेदारियां हों, तो किसी को तो इस बारे में कुछ करना ही पड़ता है।’

उन्होंने कहा, ‘चीन ने हमारा फायदा उठाया। यूरोपीय संघ ने हमारा फायदा उठाया। हर किसी ने हमारा फायदा उठाया। मैं अमेरिकी श्रमिकों, किसानों, पशुपालकों, कंपनियों को बचाना चाहता हूं। अब कोई भी हमारा रत्ती भर फायदा नहीं उठा सकता है।’ 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान