UP News: दगाबाज प्रेमी की साजिश...प्रेमिका से गैंगरेप, अब...पीड़िता की पुलिस से गुहार

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 20, 2024, 11:32 AM IST
UP News: दगाबाज प्रेमी की साजिश...प्रेमिका से गैंगरेप, अब...पीड़िता की पुलिस से गुहार

सार

यूपी में दगाबाज  प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है।

मुरादाबाद। यूपी में दगाबाज  प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। मामला मुरादाबाद जनपद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 साल पहले फोन के जरिए प्रेमी के संपर्क में आई थी युवती
मुरादाबाद के सिविल लाइंस कोतवाली अंतर्गत अगवानपुर के एक मोहल्ले की एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके 3 दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान उसका मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले दूसरे मोहल्ले में रहने वाले युवक से फोन पर उसकी बात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और मिलना जुलना शुरू हो गया था।

3 दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, बनाया वीडियो
युवती ने बताया है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि एक दिन युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया। जहां पहले से उसके 3 दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर कहीं शिकायत की तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिससे डरी पीड़िता शांत हो गई और उसने किसी से शिकायत नहीं की।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहे ब्लैकमेल
उसके बाद लड़के उस लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिए। परेशान युवती 16 मार्च को प्रेमी के घर पहुंच गई। उसके मां-बाप से शिकायत की। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसे डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। परेशान युवती अब पुलिस के पास पहुंची है।  सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवती के शिकायती पत्र की जांच अगवानपुर पुलिस चौकी को भेजी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें.....
Chhattisgarh News: रायपुर सेंटर माॅल...पिता की गोद से 40 फीट नीचे गिरा मासूम, CCTV फुटेज देख खड़े हो गए रोंगटे


 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल