
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में 3 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक नवदंपति के जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। नवविवाहित जोड़े में सबसे पहले मात्र 25 साल के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फिर उसके सदमे में 22 साल की पत्नी ने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना चौंक पड़ा। पति की मौत के सदमे में अंजलि के इस खतरनाक कम से उसके ससुराल वालों को दोहरा झटका लगा है। एक ही घर से बेटे बहू की लाश लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले परिवार के आंसू नहीं थम रहे हैं।
30 नवंबर को हुआ था अभिषेक-अंजली का विवाह
गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना अंतर्गत वैशाली चौकी सेक्टर 3 एल्कान अपार्टमेंट में रहने वाला अभिषेक अहलूवालिया (25) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। 30 नवंबर 2023 को अभिषेक अहलूवालिया की शादी दिल्ली के करावल की रहने वाली अंजली (22) के साथ हुई थी। इस शादी से नवयुगल के साथ दोनों परिवार भी बहुत खुश थे किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस जो युगल का इतना जल्दी और दर्दनाक अंत होगा।
चिड़ियाघर देखने गया था नवयुगल, तभी आया युवक को हार्ट अटैक
26 फरवरी को अभिषेक और अंजलि घर से घूमने के लिए निकले थे। वह दोनों दिल्ली के चिड़ियाघर गए थे। जहां अचानक अभिषेक के सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह दोनों घर चले आए। घर पहुंचने के बाद अभिषेक की स्थिति और बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक में बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया था।
अभिषेक की लाश देख अंजली को लगा गहरा सदमा, कर लिया सुसाइड
सोमवार देर शाम परिवार के लोग जब अभिषेक की लाश लेकर घर पहुंचे तो घर पर उसका इंतजार कर रही पत्नी अंजलि बदहवास हो गई। घरवालों का कहना है कि पहले तो अंजलि लाश देखकर दहाड़ मार कर रोने लगी। फिर अचानक उठी और अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल अंजलि को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सफदरगंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार को अंजलि ने भी दम तोड़ दिया। नव विवाहित बेटे और बहू की मौत से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है।
ये भी पढ़ें...
Up News: बोर्ड एग्जाम देने जा रहे 4 बच्चों की मौत,7 घायल, टायर फटने से अनियंत्रित वैन पेड़ से टकारकर पलटी
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।