UP News: 2 बच्चों की मां से इश्क कर बैठी लड़की, छोड़ा मां-पिता का साथ, अब घर लौटने के लिए रखी अजीब शर्त

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 16, 2024, 01:42 PM ISTUpdated : Mar 16, 2024, 01:46 PM IST
UP News: 2 बच्चों की मां से इश्क कर बैठी लड़की, छोड़ा मां-पिता का साथ, अब घर लौटने के लिए रखी अजीब शर्त

सार

यूपी के हाथरस में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती दो महिलाओं के बीच कब प्रेम में बदल गई, पता ही नहीं चला। फलस्वरूप लड़की ने अपनी दो बच्चों वाली मां के प्रेम में अपना घर छोड़ दी। कई दिनों से ढूंढ रहे परिवार जब उसके पास पहुंचे। उससे घर चलने के लिए कहा तो उसने अपनी महिला प्रेमिका का साथ छोड़ने से स्पष्ट तौर से इनकार कर दिया

हाथरस। यूपी के हाथरस में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती दो महिलाओं के बीच कब प्रेम में बदल गई, पता ही नहीं चला। फलस्वरूप लड़की ने अपनी दो बच्चों वाली मां के प्रेम में अपना घर छोड़ दी। कई दिनों से ढूंढ रहे परिवार जब उसके पास पहुंचे। उससे घर चलने के लिए कहा तो उसने अपनी महिला प्रेमिका का साथ छोड़ने से स्पष्ट तौर से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह लिव - इन में उसी के साथ रहेगी। उसी के साथ शादी करेगी। लड़की के इस कदम से परिवार के लोग शर्मिंदा तो हैं ही, परेशान भी है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों में दोस्ती
हाथरस जनपद की रहने वाली एक लड़की अपने घर से अचानक गायब हो गई। घरवालों ने पहले उसकी खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस के पास पहुंचे। वहां उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू की। पुलिस की तलाश में लड़की की लोकेशन नोएडा में मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर लड़की के बारे में पता लगाया तो पता चला कि घर से गायब लकड़ी नोएडा में दो बच्चों की मां एक मुस्लिम महिला के साथ रह रही है।

थाने पर दिन भर चला मनाने का दौर, जिद पर बनी रही युवती
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सादाबाद कोतवाली ले गई। वहां उसके घरवाले भी पहुंच गए। घरवाले और पुलिस ने लड़की को बहुत समझाने का प्रयास किया। दिनभर उसे मनाने का दौर चलता रहा, लेकिन लड़की किसी भी सूरत में उस महिला को छोड़ने को तैयार नहीं है। लड़की का कहना था कि वह उस महिला के साथ शादी करेगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को लड़की के घरवालों को सौंप दिया है। महिला के पति को बुलाया गया है, ताकि कोई हल निकाला जा सके। हालांकि महिला का कहना है कि उसका पति उससे बहुत परेशान करता था। मारता-पीटता था। जिसकी वजह से वह अपने पति से अलग रहती है। पति से उसका कोई रिश्ता नहीं है।

अलीगढ़ की महिला पति को छोड़ दो बच्चों के साथ रहती है नोएडा में
पूछताछ में लड़की ने बताया कि उन दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद उन दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर शेयर किया था। नंबर मिलने के बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। मुस्लिम महिला अलीगढ़ की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग नोएडा में रहती है। उन दोनों को पता था कि उनके रिश्ते को समाज स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए डेढ़ महीना पहले घरवालों को बिना सूचना दिए ही लड़की घर छोड़कर नोएडा अपनी महिला प्रेमिका के पास जाकर रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें.....
UP News: स्वागत बारात, द्वारपूजा, जयमाल...दुल्हन ने किया 7 फेरे से इंकार, शर्मिंदा होकर लौटा दूल्हा

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान