वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में रिमझिम मौसम, सुबह छाया अंधेरा

Published : Feb 14, 2019, 01:44 PM IST
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में रिमझिम मौसम, सुबह छाया अंधेरा

सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तड़के ही मौसम में बदलाव देखने को मिला।

नई दिल्ली- वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तड़के ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आज (14 फरवरी) सुबह से ही दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश हो रही है। कोहरे के कारण आज दिल्ली पहुंच रहीं 10 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

हालांकि यह बारिश वैलेंटाइंस डे पर घूमने-फिरने वालें लोगों के लिए बाधा बन सकती है। उन्हें अपने प्लान में अब थोड़ी देरी करनी होगी। सुबह 8.30 बजे दिल्ली-NCR का मौसम ऐसे था जैसे यह सुबह नहीं रात हो। ऑफिस के लिए निकल रहे लोग भी यह दृश्य देख हैरान दिखे, हालांकि मौसम साफ और अच्छा होने के कारण सभी के मुह पर मुस्कुराहट है। सोशल मीडिया पर लोग सुबह में छाए अंधरे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सुबह 7-9 बजे के बीच सड़कों पर लोगों को गाड़ियों की लाइट भी जलानी पड़ी।

हालांकि बारिश होने से प्रदूषण का स्तर भी घटा है। जबकि बुधवार को दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार रही थी। एक दिन पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया था कि हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान पर बदली छाई रहेगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान