वरूण गांधी ने कह दी गांधी परिवार के बारे में ये बड़ी बात

Published : Apr 08, 2019, 11:24 AM IST
वरूण गांधी ने कह दी गांधी परिवार के बारे में ये बड़ी बात

सार

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे सुल्तानपुर से मौजूदा सांसद वरूण गांधी ने आज गांधी परिवार के बारे में एक बड़ी बात कह दी। इसे एक तरह से गांधी परिवार के बारे में बड़ा कटाक्ष माना जा रहा है।

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे सुल्तानपुर से मौजूदा सांसद वरूण गांधी ने आज गांधी परिवार के बारे में एक बड़ी बात कह दी। इसे एक तरह से गांधी परिवार के बारे में बड़ा कटाक्ष माना जा रहा है। वरूण गांधी ने कहा कि गांधी परिवार के कई लोग प्रधानमंत्री बने, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी को जितना सम्मान मिला, उतना किसी को नहीं मिला।

बीजेपी के सुल्तानपुर से सांसद वरूण गांधी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वह अकसर समाचार पत्रों में नीतियों और सांसदों के आचरण पर लिखते रहते हैं। लेकिन वरूण गांधी ने गांधी परिवार पर बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। वरूण गांधी पहले भी पीलीभीत से सांसद रह चुके हैं। उनकी सीट 2014 में बदलकर सुल्तानपुर कर दी गयी थी और पीलीभीत से उनकी मां और बीजेपी की दिग्गज नेता मेनका गांधी सांसद थी। लेकिन इस बार वरूण गांधी को पीलीभीत से फिर से सांसद का टिकट दिया गया है।

वरूण गांधी ने इस बयान के बाद सियासत गर्माएगी। क्योंकि कभी वरूण गांधी के पिता संजय गांधी कांग्रेस के परोक्ष तौर पर सर्वेसर्वा थे। वरूण गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चचेरे भाई हैं, लेकिन दोनों परिवार में अभी भी छत्तीस का आंकड़ा है। वरूण गांधी ने पीलीभीत में एक रैली के दौरान कहा कि उनके परिवार(गांधी परिवार) से भी कई लोग प्रधानमंत्री हुए हैं लेकिन जो सम्मान देश में वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को मिला, वह किसी को नहीं मिला। वरुण गांधी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की।

वरूण गांधी ने कहा कि वह देश में पीएम मोदी का झंडा लेकर खड़े रहेंगे जैसा देश के आत्मसम्मान के लिए सैनिक खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश का सम्मान विश्व में बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज देश तरक्की कर रहा है और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। वरूण गांधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश