बेशर्म पाक: मारे गए सैनिकों को सैनिक बताने में भी कहता है नापाक, मारे गए सैनिकों को बताया नागरिक

Published : Oct 20, 2019, 09:08 PM IST
बेशर्म पाक: मारे गए सैनिकों को सैनिक बताने में भी कहता है नापाक, मारे गए सैनिकों को बताया नागरिक

सार

पाकिस्तान की मीडिया में आज मारे गए पाकिस्तान सैनिकों को आम नागरिक बताया गया है। पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय सेना सीमा पर बमबारी कर पाकिस्तान के छह आम नागरिकों को मारा है। यही नहीं झूठ का पुलिंदा पेश करने वाले पाकिस्तानी सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के आधा दर्जन से ज्यादा सैनिकों को मारा है। हालांकि हमेशा की तरह पाकिस्तान का झूठ पकड़ा जाता है। 

नई दिल्ली। बेशर्म पाकिस्तान अपने मारे गए सैनिकों को भी सैनिक बताने में बेशर्मी महसूस करता है। तभी तो उसने आज भारतीय सेना की बमबारी में मारे गए छह सैनिकों को आम नागरिक बताया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान अपने मारे गए सैनिकों को आम नागरिक बता चुका है। कई बार तो पाकिस्तान अपने सैनिकों के शव सीमा से नहीं ले जाता है। वहीं आज भारतीय सेना के प्रमुख विपिन रावत ने दावा किया कि सेना के ऑपरेशन में पाकिस्तान के छह से दस सैनिक मारे गए हैं जबकि तीन आतंकी कैंप भी ध्वस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंपों में रह रहे कई आतंकी भी मारे गए हैं।

पाकिस्तान की मीडिया में आज मारे गए पाकिस्तान सैनिकों को आम नागरिक बताया गया है। पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय सेना सीमा पर बमबारी कर पाकिस्तान के छह आम नागरिकों को मारा है। यही नहीं झूठ का पुलिंदा पेश करने वाले पाकिस्तानी सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के आधा दर्जन से ज्यादा सैनिकों को मारा है। हालांकि हमेशा की तरह पाकिस्तान का झूठ पकड़ा जाता है।

क्योंकि पाकिस्तानी सेना हमेशा ही बगैर तथ्यों के दावे पेश करती है। इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ये दावा कर चुकी है कि भारतीय सेना ने उसके आम नागरिकों पर हमला किया है। लेकिन आज पाकिस्तान इस तोप स्ट्राइक के बाद घबरा गया है और बौखलाहट में उनसे भारतीय राजदूत को तलब किया। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि पाकिस्तान को भारतीय सेना ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। वहीं आज सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए पाकिस्तान की तरफ से हमारे सैन्य चौकियों पर फायरिंग की जाने लगी।

जिससे हमें नुकसान हुआ लेकिन जब तक कि वे घुसपैठ कर पाते यह तय किया गया कि हमने सीमापार आतंकी कैम्पों को निशाना बनाया। जिसके बाद तीन आतंकी कैंप को तबाह कर दिया गया है और इसके साथ ही भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के छह से दस सैनिक मारे  गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कोशिश है कि कश्मीर में शांति का माहौल न बन सके। ताकि इसके जरिए वह बता सके कि कश्मीर में माहौल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्टिलरी गन्स के जरिए आतंकी कैंपों को टारगेट किया।

जानकारी के मुताबिक आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के टंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर सेना प्रमुख से बातचीत भी की। हालांकि आज पाकिस्तान पर ये तीसरी स्ट्राइक है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी