देश के बारे में जानिये नहीं तो फेक न्यूज चलाने वालों पर भरोसा कीजिएः विवेक अग्निहोत्री

Aug 24, 2018, 8:25 PM IST

'शहरी नक्सलवाद' पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज  कॉलेज में हुए एक सेमिनार में बोलते हुए 'अर्बन नक्सल' किताब के लेखक और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ऐसे लोगों को बेनकाब करना जरूरी है, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, या तो देश के बारे में जानिये या फेक न्यूज चलाने वालों पर भरोसा कीजिए।