नक्सलियों की सांस्कृतिक इकाई ने किया चुनावों के बहिष्कार का आह्वान

Nov 12, 2018, 11:43 AM IST

रायपुर: : छत्तीसगढ़ ने माओवादियों ने विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों को मतदान केंद्रों में न जाने की धमकी दी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने पोस्टर लगाकर लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल न करने को कहा है। इस दौरान माओवादियों की सांस्कृतिक इकाई ने भाजपा और कांग्रेस समेत मुख्यधारा के सभी दलों के के खिलाफ प्रदर्शन किया है।