राजस्थान में मास्क पहनना अनिवार्य, राज्य सरकार लाएगी विधेयक

Published : Oct 27, 2020, 01:24 PM IST
राजस्थान में मास्क पहनना अनिवार्य, राज्य सरकार लाएगी विधेयक

सार

गहलोत ने 2 अक्टूबर को राज्य में शुरू किए गए 'नो मास्क-नो एंट्री' अभियान की सफलता के बारे में जिला कलेक्टरों, कॉलेज प्राचार्यों, निगम और परिषद के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों, एनएसएस, स्काउट कैडेट्स समेत अन्य लोगों से चर्चा की।  

जयपुर। राजस्थान सरकार एक ऐसा कानून लाने की योजना बना रही है, जिससे राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य हो जाएगा। इसके साथ ही ऐसा कानून लाने वाला यह पहला राज्य बन जाएगा। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाता तब तक हाथ धोना, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना ही कोरोनावायरस से बचने का एकमात्र तरीका है।"

गहलोत ने 2 अक्टूबर को राज्य में शुरू किए गए 'नो मास्क-नो एंट्री' अभियान की सफलता के बारे में जिला कलेक्टरों, कॉलेज प्राचार्यों, निगम और परिषद के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों, एनएसएस, स्काउट कैडेट्स समेत अन्य लोगों से चर्चा की। उन्होंने एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स से कोरोना को हराने के लिए अभियान से जुड़ने और हर घर तक संदेश फैलाने में मदद करने का आह्वान किया। इसके साथ ही गहलोत ने बिना पटाखे के दिवाली उत्सव मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "पटाखों से प्रदूषण बढ़ता है, जो कोविड-19 रोगियों के जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इस बार हमें पटाखों के बिना दिवाली मनानी चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।"
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल