दिल्ली के फाइव स्टार होटल में खाने की क्वालिटी पर बवाल, जमकर मारपीट

Feb 12, 2019, 1:40 PM IST

दिल्ली के जनकपुरी में होटल पिकेडली में एक शादी समारोह के दौरान खाने की क्वालिटी को लेकर मेहमानों ने भारी हंगामा किया। होटल के स्टाफ और मेहमानों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुस्साए लोगों ने क्राकरी, खाने की प्लेटें और फर्नीचर आदि तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों  को गिरफ्तार किया है। शादी में लड़की पक्ष विकासपुरी जबकि लड़के वाले उत्तम नगर के थे। होटल जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी व सजायाफ्ता मनु शर्मा के पिता कांग्रेस के पूर्व नेता विनोद शर्मा का बताया जा रहा है।