कैसे पाकिस्तान हुआ और खतरनाक

By Anshuman AnandFirst Published Sep 6, 2018, 2:57 PM IST
Highlights

पाकिस्तान के पास 140 से 150 परमाणु हथियार हैं और 2050 तक इसी स्पीड से चलने पर 220 से 250 परमाणु हथियार हो जाएंगे। पाकिस्तान नई शॉर्ट-रेंज परमाणु सक्षम हथियार प्रणालियों को भी विकसित कर रहा है। 

पाकिस्तान से दुनिया को खतरा बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ता जा रहा है और जल्दी ही वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु हथियार वाला देश बन सकता है।

यह रिपोर्ट दुनिया भर में परमाणु हथियारों का लेखा-जोखा रखने वाले समूह ने तैयार की है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के पास वर्तमान में 140 से 150 परमाणु हथियार हैं और अगर परमाणु हथियारों को लेकर पाकिस्तान की गति ऐसी ही बनी रही तो 2025 तक पाकिस्तान के पास 220 से 250 परमाणु हथियार और भंडार हो जाएंगे।

हंस एम क्रिस्टनसेन, रोबर्ट एस नोरिस और जुलिया डायमंड ने 'Pakistani nuclear forces 2018' रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में पाकिस्तान के साथ 140 से 150 परमाणु हथियार होने का आंकलन किया था। उसने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान 2020 तक इसमें 60 से 80 परमाणु हथियारों का इजाफा करेगा।

मगर हाल की इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 140 से 150 परमाणु हथियार हैं और 2050 तक इसी स्पीड से चलने पर 220 से 250 परमाणु हथियार हो जाएंगे। पाकिस्तानी परमाणु बल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान परमाणु हथियार के मामले में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा परमाणु हथियार वाला देश बन जाएगा। इस रिपोर्ट के मुख्य ऑथर क्रिस्टनसेन,  वाशिंगटन-डीसी में फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) के साथ परमाणु सूचना परियोजना के निदेशक हैं.

उनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान लगातार अपने अधिक परमाणु हथियार, अधिक वितरण प्रणाली और अधिक डिलीवरी सिस्टम के साथ परमाणु शस्त्रागार को और मिसाइल मैटेरियल के उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है।  साथ ही पाकिस्तान परमाणु हथियारों से लैस मिसाइलों के विकास पर खास तौर पर ध्यान दे रहा है।  रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान रणनीतिक तौर पर भी सैन्य खतरों का सामना करने के लिए नई शॉर्ट-रेंज परमाणु सक्षम हथियार प्रणालियों को विकसित कर रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अटकलें हैं कि अब से एक दशक बाद 350 परमाणु जखीरों के साथ पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार वाला देश बन सकता है। 

click me!