Team Mynation | Published: Oct 22, 2018, 3:14 PM IST
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में दबंगो द्वारा विधवा महिला को पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल महिला को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकेली और लाचार विधवा महिला के साथ हुए इस अमानवीय अत्याचार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे आरोपी दबंग महिला को जमीन पे पटककर मारते हुए साफ़ तौर पर नज़र आ रहे है। अनीता सोनी नाम की यह विधवा पीड़िता कान्हीवाड़ा गांव की रहने वाली है, इसके परिवार में इसके अलावा इसका कोई नहीं है। मजबूर और लाचार पीड़िता सिलाई करके अपना पेट पाल रही है। हमला करने वाले मंथाराम, चंद्रकांत, राजेश, अमित और नीरज प्रजापति नाम के आरोपी दबंग भी इसी इलाके के रहने वाले है। इनपर आए दिन महिला छेड़-छाड़ करने का आरोप है।