क्या विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र में होगी बंगाल से मंत्री की नियुक्ति, ममता को मिलेगी बड़ी चुनौती

Published : Oct 01, 2020, 06:28 PM ISTUpdated : Oct 01, 2020, 06:31 PM IST
क्या विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र में होगी बंगाल से मंत्री की नियुक्ति, ममता को मिलेगी बड़ी चुनौती

सार

राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं और जल्द ही मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है।  जबकि भाजपा के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। हालांकि इस टीम में कैबिनेट से किसी को लिया नहीं गया है।

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार के कैबिनेट विस्तार में पश्चिम बंगाल से किसी सांसद को जगह मिल सकती है। क्योंकि राज्य में होने वाले चुनाव में इसके जरिए भाजपा राज्य में खुद को मजबूत करना चाहती है। वहीं कोरोना की चपेट में आने से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से केंद्रीय कैबिनेट में जगह खाली है। जिसमें बंगाल से किसी को मंत्री को बनाया जा सकता है। 

राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं और जल्द ही मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है।  जबकि भाजपा के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। हालांकि इस टीम में कैबिनेट से किसी को लिया नहीं गया है। लेकिन माना जा रहा है कि संगठन से आने वाले दिनों में कैबिनेट में किसी नेता को जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि बंगाल से कोई बन सकता है। इसके जरिए भाजपा राज्य की जनता को साधना चाहती है। वहीं कोरोना की चपेट में आने से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से केंद्रीय कैबिनेट में खाली जगह को भरने की कवायद शुरू हो गई है।

जबकि  राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बंगाल से अभी में केवल दो राज्य मंत्री हैं। लेकिन इसमें रेलवे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं राज्य की सीएम और टीएमसी प्रमुख केन्द्र में रेल मंत्रालय संभाल चुकी हैं। वहीं रेलवे को काफी अहम मंत्रालय माना जाता है। ऐसे में भाजपा कैबिनेट में शामिल कर ये संदेश दे सकती है कि वह राज्य को तवज्जो दे रही है। फिलहाल, बंगाल से भाजपा के 18 सांसद हैं वहीं रूपा गांगुली बंगाल से राज्यसभा सांसद हैं जिनका कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है।  वहीं राज्यसभा सांसद स्वप्नदास गुप्ता का कार्यकाल भी अगले साल खत्म हो रहा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल