बेटे को लेने वाघा बॉर्डर जा रहे अभिनंदन के माता-पिता का यात्रियों ने किया जोरदार स्वागत

Published : Mar 01, 2019, 12:08 PM ISTUpdated : Mar 01, 2019, 01:11 PM IST
बेटे को लेने वाघा बॉर्डर जा रहे अभिनंदन के माता-पिता का यात्रियों ने किया जोरदार स्वागत

सार

दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की।  इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था।

नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए आज का दिन काफी अहम है। पाकिस्तान आर्मी की ओर से बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी। अमेरिका समेत कई देशों के दबाव और भारत के आक्रामक रुख के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया। अमेरिका ने पाकिस्तान के इस फैसले का स्वागत किया। 

विंग कमांडर अभिनंदन की अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिहाई कराने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने विंग कमांडर की सकुशल रिहाई के लिए सभी तरह की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। आगे की कार्रवाई के लिए पाकिस्तान विदेश ऑफिस अपना बयान जारी कर सकता है। 

दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की. इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था। अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। 

"

 

देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए। विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौपेगा, उन्हे लेने के लिए उनके परिवार के अलावा भारत सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल भी जाएगा। 

इसके अलावा भारतीय वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान