हरियाणा के पलवल में पुलिस केे सामने दहजलोभियों ने महिलाओं को पीटा, शर्मसार करता वीडियो

Jul 11, 2018, 3:38 PM IST

हरियाणा के पलवल में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर दो महिलाओं से क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। ये दोनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं और दो सगे भाइयों से इनकी शादी हुई है। मामले में हद तो तब हुई जब महिलाओं के शिकायत पर पहुंची पुलिस के सामने ही ससुराली इन महिलाओं पर टूट पड़े। महिला को पुलिस की जिप्सी से खींच कर उनके सामने ही पिटाई शुरू कर दी। आरोपी पति जिसकी शादी बड़ी बहन से हुई है वो हरियाणा पुलिस में ही कार्यरत है।