डायन बता कर मारी गई महिला के घर पहुंची महिला आयोग की टीम

Sep 11, 2018, 5:03 PM IST

बिहार के रोहतास में महिला की पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले को राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के टीम ने महादलित बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  

यह घटना रोहतास जिले की है जहां कुछ लोगों ने एक महादलित महिला को डायन बताते हुए, उसकी पीटपीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद राज्य महिला की सदस्य राजिया कामिल अंसारी पीड़ित परिवार से मिलने दलित बस्ती पहुंची।

उन्होंने मृतका के बच्चो से मुलाक़ात कर उन्हें उचित न्याय व मुआवजा का भरोसा दिलाया। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा की यह घटना काफी निंदनीय है। हालाकि प्रशासन व राज्य सरकार अपना काम कर रही है। इस तरह की घटना सामाजिक बुराई और अंधविश्वास का नतीजा है।

आगे से ऐसा न हो इसके लिए समाज के लोगों को भी आगे आना होगा तथा मानसिकता बदलनी होगी। साथ ही खुद के अन्दर सुधार लाना होगा। राज्य महिला आयोग दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेगा तथा मृतक महिला के बच्चों को भी सरकार से सहयोग दिलाने के लिए प्रयास करेगी।