बलिया में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Jan 2, 2019, 1:16 PM IST

बलिया--यूपी के बलिया में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक उक्त महिला कुछ काम से घर से बाहर निकली थी। जब काफी देर बाद तक घर वापस नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश में गांव के बाहर खेतों मे पहुंचे। जहां खून से लतपथ उक्त महिला शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के बाद मृतक के मायका व ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। वहीं मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।