शौहर ने दिया तलाक तो हिंदू लड़के से कर ली शादी: अब मिल रही है धमकियां

Published : May 17, 2019, 07:08 PM IST
शौहर ने दिया तलाक तो हिंदू लड़के से कर ली शादी: अब मिल रही है धमकियां

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला को उसके पति ने प्रताड़ित किया और तलाक दे दिया। जिसके बाद उसने धर्म बदलकर अपने प्रेमी से विवाह रचा लिया। लेकिन अब इस जोड़े को धमकियां दी जा रही हैं। 

पीलीभीत: शहर के देशनगर मुहल्ले में तीन तलाक से पीड़ित एक युवती को धर्म बदलकर अपने प्रेमी से शादी करना भारी पड़ गया। उसे तथा उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

यहां रहने वाली रेशना की शादी मोहम्मद रईस से हुई थी। जो उसे हमेशा पीटता रहता था और आखिरकार उसने 5 अप्रैल 2019 को उसे तलाक दे दिया। 

बेसहारा रेशमा का साथ दिया वहीं के रहने वाले दीपू उर्फ दीपक राठौर ने। जिसने रेशमा का सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। रेशमा को भी उसके वादे में सच्चाई दिखी और उसने धर्म बदलकर अपना नाम रानी रख लिया। 

जिसके बाद हिंदू महासभा के लोगों ने बरेली के बड़ी बमनपुरी स्थित मंदिर में इन दोनों की शादी करवा दी। लेकिन ऐसा करने से रानी बनी रेशमा के पुराने घर के लोग बेहद नाराज हो गए। अब वह लोग रानी और दीपू को धमकियां दे रहे हैं। 
दीपू के पिता लालाराम एक गरीब शख्स हैं, जो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह लगभग तीस साल पहले पीलीभीत आकर बस गए थे। 

दीपू को लगातार धमकियां मिलने से उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। उन लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण