vuukle one pixel image

अंदर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की चल रही थी बैठक और बाहर धरने पर बैठ गयी महिला नेता

Team MyNation  | Updated: Feb 6, 2019, 3:08 PM IST

जयपुर में कांग्रेस नेता अंदर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की मीटिंग कर रहे थे और बाहर महिला पदाधिकारी धरने पर बैठ कर रोने लगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त हंगामा हो गया,  जब पार्टी की महिला पदाधिकारी अचानक मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।

पीसीसी सचिव संगीता गर्ग को सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अंदर नही जाने दिया। इस नाराज संगीता गर्ग बोली कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। कुछ पदाधिकारियों के इशारे पर की गयी। यह कहते हैं संगीता गर्ग मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मौजूद थे।