वाराणसी की छोरियां भी छोरों से कम नहीं

Published : Aug 06, 2019, 08:08 PM IST
वाराणसी की छोरियां भी छोरों से कम नहीं

सार

भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में सावन के महीने में दंगल का आयोजन किया जाता है। खास तौर पर नाग पंचमी के दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। इस बार वाराणसी की महिला खिलाड़ियों ने ताकत का खेल माने जाने वाली कुश्ती में अपना दम खम दिखा दिया।    

वाराणसी: नागपंचमी के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में पहली बार महिला पहलवानो ने जोड़ी गदा और डंबल प्रतियोगिता खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की परंपरा को तोड़ दिया है। उन्होंने सफलतापूर्वक इन दोनों में हाथ आजमाया। कई खिलड़ियों ने तो आश्चर्यजनक रुप से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 

बनारस के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सावन के दूसरे सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर पहली बार महिलाओं के लिए जोड़ी गदा डंबल प्रतियोगिता वाराणासी कुश्ती संघ की ओर से आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता में लड़कों की भागीदारी रखी ही नही गई थी। पूरी प्रतियोगिता महिलाओं के लिए शक्ति प्रदर्शन के लिए रखा गया था। यहां आई महिलाओं ने भी निराश नहीं किया। 

कुश्ती संघ वाराणसी ने अपील की है कि लोगों को रूढ़िवादी सोच से उपर उठ कर लड़कियों को ग्राउंड भेजना चाहिए। अभी तक जोड़ी गदा डंबल पुरुषों का ही खेल माना जाता है ,लेकिन वर्षो पुरानी परंपरा आज टूट गयी।एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में यहां पर युवतियां खेल के लिए तैयार हुईं।

आयोजकों ने स्वीकार किया कि दंगल फ़िल्म से काफी जागरूकता समाज मे आयी है। यहां आई एक रेसलर भावना ने बताया इससे हमारे पावर में वृद्धि होती हैं।बड़े लेवल पर फैसेलिटी के साथ टूर्नामेंट होने चाहिए।कबड्डी प्रो क्रिकेट जैसे इस खेल को भी बढ़ावा मिलना चाहिए।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश