शराब के ठेके पर महिलाओं का 'तांडव'

Jul 11, 2018, 5:25 PM IST

हरियाणा के यमुनानगर में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने ठेके को ही उखाड़ दिया। महिलाओं की ठेका चलाने वालों के साथ तीखी नोंक-झोंक भी हुई। महिलाओं ने शराब की बोतलों को हवा में उछाल-उछाल कर फेंका। महिलाएं लाठी-डंडे से लैस थीं। उनके हमले के बाद वहां जमा शराबियों की भीड़ इधर-उधर हो ली। यहां पहुंची महिलाओं को आरोप था कि ठेके पर खड़े शराबी यहां से गुजरने वाली औरतों, लड़कियों पर फ़ब्तियां कसते थे।