World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स

Published : Apr 10, 2026, 12:58 PM IST
World Health Day Surat GD Goenka School Teen Skin Care awareness session

सार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वेसु स्थित जी.डी. गोयनका स्कूल में टीन स्किन केयर पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। डॉ. जगदीश सखिया ने स्किन, बालों और हेल्थ से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए संतुलित आहार, पानी और हेल्दी लाइफस्टाइल पर जोर दिया।

सूरत (गुजरात)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेसु स्थित जी. डी. गोयनका स्कूल में 'टीन स्किन केयर: मिथ्स, मिस्टेक्स एंड स्मार्ट हैबिट्स फॉर हेल्दी स्किन' विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जगदीश सखिया ने किया।

स्कूल के एवी रूम में आयोजित इस कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शैक्षणिक निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. श्रुति अग्रवाल तथा प्राथमिक विभाग की डीन डॉ. शिल्पा सूर्या भी मौजूद रहीं। पूरा सत्र खास तौर पर इंटरैक्टिव रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सत्र के दौरान डॉक्टर जगदीश सखिया ने कहा कि छुट्टियां में वॉटर पार्क मनोरंजन के लिए होता हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने सूरत के लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां के लोग अक्सर हृदय स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि यहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों का हेल्थ टेस्ट किया जाए, तो अधिकांश में विटामिन बी12 और हीमोग्लोबिन की कमी पाई जा सकती है।

बालों की देखभाल से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि तेल लगाने से बालों को नुकसान होता है, यह केवल एक भ्रम है, जबकि वास्तव में यह आदत स्वस्थ बालों के लिए लाभकारी है। फास्ट फूड के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि वीकेंड के दौरान फास्ट फूड की आदतों को नियंत्रित करना या उन्हें हेल्दी विकल्पों से बदलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अंदर से स्वस्थ रहना ही त्वचा पर प्राकृतिक निखार के रूप में दिखाई देता है।

इस सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और त्वचा की देखभाल की दैनिक दिनचर्या तथा आहार संबंधी मार्गदर्शन में गहरी रुचि दिखाई। डॉक्टर जगदीश सखिया ने मुंहासों, बाल झड़ने और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए सरल और अपनाने योग्य दैनिक टिप्स भी साझा किए। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थी आंतरिक स्वास्थ्य और बाहरी त्वचा के बीच संबंध को बेहतर ढंग से समझ सकें।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: श्री श्याम क्लासेस का भव्य समारोह, 1000 विद्यार्थियों की मौजूदगी में टॉपर्स हुए सम्मानित
सुधीर गोयल के NG ब्रांड का कमबैक, सूरत में NG मॉल का भव्य उद्घाटन, 60% मुनाफा चैरिटी में देगा NG ब्रांड