सहारनपुर में पोस्टकार्ड से बनाया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Dec 16, 2018, 4:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अनोखा प्रदर्शन देखा गया। यहां 25000 पोस्टकार्ड से डेढ़ किलोमीटर लंबी श्रृंखला बनाई गई। यह स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान के तहत किया गया। इसके लिए सहारनपुर जिले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। 

अभी तक इस तरह का 17636 पोस्टकार्ड का ही रिकॉर्ड था। जिसे शनिवार को सहारनपुर में तोड़ दिया गया। इस प्रदर्शन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सहारनपुर पहुंची। यहां अंबेडकर स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुई और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने पोस्टकार्ड की डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन को रिकॉर्ड भी किया।