पीएम मोदी पर तैयार होगा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम

Published : Oct 21, 2018, 04:31 PM IST
पीएम मोदी पर तैयार होगा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम

सार

एलबम का वजन 400 किलोग्राम होगा और इसमें पांच हजार तस्वीरें होंगी और इसका नाम ‘स्वर्णिम भारत’ रखा गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और जीवन चरित्र पर आठ फीट लंबा, चार फीट चौड़ा और खुलने पर 17 फीट के विशाल आकार का एलबम तैयार होने जा रहा है। इसमें 100 पेज होंगे। एलबम का वजन 400 किलोग्राम होगा और इसमें पांच हजार तस्वीरें होंगी। एलबम का नाम ‘स्वर्णिम भारत’ रखा गया है। 

अवॉर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में इसका फोर्मेट जारी करते हुए दावा किया है कि यह विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम होगा। इसका नाम  लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जा चुका है।

एलबम तैयार होने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया जाएगा। काउंसिल के चेयरमैन ट्रस्टी डॉ. सुभाष भल्ला ने बताया कि एलबम का कवर 10 मिलीमीटर मोटा तथा पन्ने चार मिलीमीटर एक्रेलिक शीट का होगा। 
इस पर विनालय प्रिंटिंग का उपयोग करके फोटो प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेयी ने लखनऊ में इसके पहले चार पन्नों का विमोचन किया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी