यादव गढ़ में जूझ रहे हैं समाजवादी दिग्गज, बदायूं और फिरोजाबाद में पीछे तो मुलायम की बढ़ रही हैं दिक्कत

Published : May 23, 2019, 10:11 AM ISTUpdated : May 23, 2019, 01:03 PM IST
यादव गढ़ में जूझ रहे हैं समाजवादी दिग्गज, बदायूं और फिरोजाबाद में पीछे तो मुलायम की बढ़ रही हैं दिक्कत

सार

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ी सियासी परिवार मुलायम सिंह यादव परिवार की पूरी साख इस सीट लगी है। लोकसभा चुनाव में यादव परिवार के पांच लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के बागी शिवपाल सिंह भी है। शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव अपने परंपरागत गढ़ मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव बहुत कम अंतर से आगे चल रहे हैं जबकि कन्नौज में भी यही हाल है। यहां पर डिंपल महज आठ हजार वोटों से आगे है। जबकि फिरोजाबाद और बदांयू में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम के रूझान तेजी से आ रहे हैं। रूझानों में अभी तक एसपी-बीसएपी गठबंधन पीछे हैं। जबकि बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस महज दो सीटों पर आगे चल रही है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट पर पीछे हैं। गठबंधन महज 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

लेकिन इस सब के बाद सबसे ज्यादा नजर मुलायम सिंह परिवार पर लगी हैं। जहां पर यादव परिवार के पांच प्रत्याशी हैं जो चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि शिवपाल सिहं यादव फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी, अखिलेश यादव, आजमगढ़, डिंपल यादव कन्नौज से बढ़त बनाए हुए है। जबकि बदायूं से धर्मेन्द्र यादव अभी पीछे चल रहे हैं।  

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ी सियासी परिवार मुलायम सिंह यादव परिवार की पूरी साख इस सीट लगी है। लोकसभा चुनाव में यादव परिवार के पांच लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के बागी शिवपाल सिंह भी है। शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव अपने परंपरागत गढ़ मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव बहुत कम अंतर से आगे चल रहे हैं जबकि कन्नौज में भी यही हाल है। यहां पर डिंपल महज आठ हजार वोटों से आगे है। जबकि फिरोजाबाद और बदांयू में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

जबकि कन्नौज सीट पर डिंपल यादव मैदान में है और यहां से आठ हजार मतों सेआगे चल रही हैं। वहीं आजमगढ़ सीट पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आगे चल रहे हैं। यहां पर बीजेपी के दिनेश यादव निरहुआ हैं। हालांकि अभी तक जो रूझान आ रहे हैं उसमें बदांयू से धर्मेन्द्र यादव पीछे चल रहे हैं। जबकि फिरोजाबाद में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव भी बीजेपी से पीछे चल रहे हैं। ये चुनाव यादव परिवार का भी भविष्य तय करेंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार