योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण किया

Published : Jun 07, 2019, 05:53 PM ISTUpdated : Jun 08, 2019, 12:20 PM IST
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण किया

सार

दक्षिण भारत में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की ही पूजा की जाती है। इस मूर्ति को बनाने के लिए एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। ये मूर्ति बेंगलुरु के कावेरी म्यूजियम में रखी थी, जहां से इसे 35 लाख रुपये में खरीदा गया है।

लोकसभा चुनाव में यूपी में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।

सात फीट ऊंची भगवान राम की ये मूर्ति टीक की लकड़ी से बनी है। मूर्ति में भगवान राम कोदंड धनुष के साथ नजर आ रहे हैं। इसी धनुष से राम ने रावण का वध किया था। दक्षिण भारत में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की ही पूजा की जाती है। इस मूर्ति को बनाने के लिए एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। ये मूर्ति बेंगलुरु के कावेरी म्यूजियम में रखी थी, जहां से इसे 35 लाख रुपये में खरीदा गया है। अब सीएम योगी के हाथों अनावरण के बाद ये मूर्ति लाइब्रेरी में स्थायी प्लेटफॉर्म बन जाने पर वहां स्थापित कर दी जाएगी।

मूर्ति के अनावरण के बाद सीएम योगी ने कहा कि संविधान की पुस्तिक में भगवान राम का चित्र है, भगवान कृष्ण की तस्वीर मूल पुस्तिका में है लेकिन 1947 के बाद बनी सरकारों को राम क्या दिक्कत थी, जो उन्होंने राम के लिए कुछ नहीं किया। योगी ने कहा कि भगवान राम के नाम पर रामायण सर्किट हो या दिवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन, यह एक सोच का परिचायक है। आज देश बुलंदियों को इसलिए छू रहा है क्योंकि हमने अपने मूल्यों को तवज्जो दी है। अयोध्या की पहचान भगवान राम से है इसलिए हमने अपनी सरकार आने पर नगर निगम बनाने के साथ जिले का नाम अयोध्या करने का काम किया। 

योगी ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान में रामायण का मंचन बंद करवा दिया गया था, जिसको हमने शुरू करने का काम किया। दुनिया भर की रामलीलाओं को अयोध्या बुलाने का काम हमने 2 साल से किया है, हमने अयोध्या की पहचान दुनिया को दिखाने का काम किया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल