योगी सरकार बनाएगी लव जिहाद पर एक्शन प्लान, राज्य में हिंदू लड़कियों का हो रहा धर्मांतरण

Published : Aug 29, 2020, 08:02 AM IST
योगी सरकार बनाएगी लव जिहाद पर एक्शन प्लान, राज्य में हिंदू लड़कियों का हो रहा धर्मांतरण

सार

असल में राज्य के कानपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ समेत कई शहरों में शादी कर हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने का खेल खेला जा रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान इस तरह की घटनाएं तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि इसके पीछे बड़ी साजिश है और एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है 'लव जिहाद' की घटनाओं को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सीएम योगी ने लव जिहाद के जरिए किए जा रहे धर्मांतरण की घटनाओं की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान बनाने की तैयारी की है।

असल में राज्य के कानपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ समेत कई शहरों में शादी कर हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने का खेल खेला जा रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान इस तरह की घटनाएं तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि इसके पीछे बड़ी साजिश है और एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। क्योंकि लव जिहाद के जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उसमें हिंदू लड़की का धर्मांतरण करा कर उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है। लिहाजा राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में राज्य के मेरठ, कानपुर और लखीमपुर खीरी में लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर प्रेम जाल में फंसाने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं लव जेहाद में फंसी लड़कियों की मेरठ और लखीमपुर हत्या भी की गई। 

कैसे की जा रही है साजिश

असल में बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़के हिंदू नामों से सोशल साइट प्रोफाइल बना रहे हैं और इसके बाद हिंदू लड़कियों को निशाने बना रहे हैं। मुस्लिम लड़के न केवल लड़कों बल्कि लड़कियों के नाम पर प्रोफाइल  बना रहे हैं और एक दूसरे को दोस्ती का प्रस्ताव भेज रहे हैं। जिसके जरिए हिंदू लड़कियां उनके जाल में फंस जा रही है। इसके बाद प्यार दोस्ती और शादी फिर धर्मांतरण का खेल चल रहा है।

कानपुर की घटना से जागी सरकार

कुछ दिनों पहले कानपुर जिले में शालिनी यादव उर्फ़ फिजा ने मुस्लिम लड़के से शादी की है। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। क्योंकि कई लोगों का आरोप है कि उनकी बेटियों को साजिश के तहत नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है और शादी की गई है। पुलिस ने एक ऐसे ही मामले में पुलिस ने आरोपी लकी खान को गिरफ्तार किया है। कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाला लकी खान ने एक नाबालिग लड़की को खुद को हिंदू बताते हुए दोस्ती की थी। वहीं लखीमपुर में एक छात्रा को भी लव जेहाद में फंसाया गया और फिर रेप के बाद हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण