भारत के इन '7 Food Wonders' ने दुनियाभर में मचाई धूम, जानिए आपके शहर में कौन?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 07, 2025, 11:25 PM IST
भारत के इन '7 Food Wonders' ने दुनियाभर में मचाई धूम, जानिए आपके शहर में कौन?

सार

जानिए भारत के 7 फूड वंडर्स के बारे में, जिन्होंने अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से दुनियाभर में धमाल मचाया है। कोझिकोड से मुंबई तक, ये रेस्टोरेंट्स भारत के असली स्वाद की पहचान हैं।

7 Food Wonders: भारत अपने स्वादिष्ट डिशेज के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के मसालों की खुशबू, देसी घी का स्वाद और ट्रेडिशनल कुकिंग के तरीके हर किसी का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में ‘टेस्ट एटलस’ ने ‘दुनिया के 100 टॉप रेस्टोरेंट्स’ की लिस्ट जारी की, जिसमें भारत के 7 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स को जगह मिली है। इनमें से दो रेस्टोरेंट्स ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। आइए, जानते हैं इन भारतीय फूड वंडर्स के बारे में, जिन्होंने अपने स्वाद का जादू पूरी दुनिया पर चलाया है।

1. पैरागॉन रेस्टोरेंट, कोझिकोड (5वां स्थान)

1939 में स्थापित पैरागॉन रेस्टोरेंट ने दुनियाभर में अपने मालाबार डिशेज से पहचान बनाई है। यह रेस्टोरेंट खासतौर पर अपनी बिरयानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां परोसी जाने वाली बिरयानी का स्वाद और इसकी मसालों की खुशबू एक बार चखने के बाद आप कभी नहीं भूल सकते। मालाबार बिरयानी यहां की सिग्नेचर डिश है। मालाबार करी और फ्राइड फिश की भी काफी मांग है। रेस्टोरेंट का माहौल आपको साउथ इंडियन कल्चर का एहसास कराता है। यह रेस्टोरेंट पहले भी 2023 की टॉप 100 लिस्ट में शामिल था। 

2. पीटर कैट, कोलकाता (7वां स्थान)

कोलकाता के मशहूर पीटर कैट रेस्टोरेंट को इसके अनोखे और टेस्टी डिशेज के लिए जाना जाता है। 1975 में स्थापित इस रेस्टोरेंट ने अपने कबाब और अन्य व्यंजनों के दम पर दुनियाभर के खाने के शौकीनों को अट्रैक्ट किया है। यहां का कबाब लजीज मसालों और सॉस में डूबा होता है। इसका इंटीरियर आपको 70 के दशक के एंग्लो-इंडियन कल्चर की याद दिलाता है। शांत और सुकून भरे माहौल में स्वादिष्ट भोजन। शहर की भीड़-भाड़ से दूर, यह रेस्टोरेंट टेस्टी खाने और सुकून के लिए एक परफेक्ट जगह है।

3. अमरीक सुखदेव, मुरथल (13वां स्थान)

पंजाबी स्वाद के बिना भारतीय खाने की बात अधूरी है। मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा, 1956 में एक साधारण ढाबे के रूप में शुरू हुआ था। आज यह दुनियाभर के खाने के शौकीनों की पसंदीदा जगह बन चुका है। मक्खन के साथ परोसा जाने वाला आलू पराठा इसकी पहचान है। यहां पंजाबी खाने की पूरी रेंज मिलती है। इसका बड़ा सेटअप हर तरह के कस्टमर्स के लिए अनुकूल है। पंजाबी तड़का और ढाबा स्टाइल खाना इसे खास बनाता है।

4. करीम, नई दिल्ली (59वां स्थान)

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित करीम रेस्टोरेंट 1913 से लोगों को लजीज मुगलई व्यंजन परोस रहा है। यह भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स में से एक है। यह रेस्टोरेंट अपने नॉन-वेज डिशेज के लिए मशहूर है। यहां सदियों पुरानी रेसिपीज का इस्तेमाल किया जाता है। करीम में जाकर आपको लगता है जैसे आप इतिहास में वापस चले गए हों।

5. सेंट्रल टिफिन रूम (CTR), बेंगलुरु (69वां स्थान)

साउथ इंडियन फूड की बात हो और बेंगलुरु का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सेंट्रल टिफिन रूम 1920 से अपने स्वादिष्ट मसाला डोसा के लिए मशहूर है। यह डिश रेस्टोरेंट का मुख्य आकर्षण है। इसका सिंपल सेटअप आपको पुराने जमाने की याद दिलाता है। डोसा और अन्य व्यंजन हल्के और पौष्टिक होते हैं।

6. गुलाटी, नई दिल्ली (77वां स्थान)

दिल्ली का गुलाटी रेस्टोरेंट, 1959 से अपनी मुगलई डिशेज़ के लिए प्रसिद्ध है। यह खाने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इनकी सिग्नेचर डिशेज़ बटर चिकन और दाल मखनी हैं। यह जगह मुगलई खाने की पहचान बन चुकी है।

7. राम आश्रय, मुंबई (78वां स्थान)

मुंबई का राम आश्रय होटल दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वर्ग कहा जाता है। 1939 में स्थापित यह होटल अपने असली साउथ इंडियन फ्लेवर के लिए जाना जाता है। यहां की डोसा और इडली में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का परफेक्ट स्वाद मिलता है। यहां का खाना न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है।

ये भी पढें-क्या भारत 2025 में निवेश का ग्लोबल हब बन जाएगा? गोल्डमैन सैक्स ने दिए संकेत

PREV

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!