अर्मेनिया को मिला भारत का पिनाका, जानें इसकी जबरदस्त ताकत

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 25, 2024, 03:54 PM IST
अर्मेनिया को मिला भारत का पिनाका, जानें इसकी जबरदस्त ताकत

सार

पिनाका मिसाइल सिस्टम भारत द्वारा विकसित एक शक्तिशाली मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर है। जानें, कैसे यह 80 किमी तक सटीक हमला करता है, और क्यों अर्मेनिया सहित कई देश इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

Pinaka Weapon System: पिनाका मिसाइल सिस्टम, भारत द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर है, जिसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है। इसका नाम भगवान शिव के धनुष "पिनाका" पर रखा गया है, जो इसकी ताकत का प्रतीक है। हाल ही में, भारत ने पिनाका मिसाइल सिस्टम की पहली खेप मध्य एशियाई देश अर्मेनिया को एक्सपोर्ट किया है। यह न केवल भारत की ताकत दिखा रहा है, बल्कि "मेक इन इंडिया" पहल के तहत हथियार निर्यात में बढ़ती सफलता की कहानी भी बयां कर रहा है।

पिनाका मिसाइल सिस्टम क्या है?

पिनाका एक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) प्रणाली है, जिसे दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे भारतीय सेना में वॉर जोन में यूज के लिए शामिल किया गया है। यह 80 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। इसमें रॉकेट तेज गति के साथ लॉन्च होते हैं। पिनाका सिस्टम एक साथ 12 रॉकेट दाग सकता है। इसके तीन वैरिएंट पिनाका Mk-I: 40 किलोमीटर की रेंज, पिनाका Mk-II: 80 किलोमीटर की रेंज और पिनाका गाइडेड: 90 किलोमीटर की रेंज के हैं।

पिनाका बनाने वाली कंपनियां कौन?

पिनाका मिसाइल सिस्टम को DRDO द्वारा डिज़ाइन किया गया है, और इसे भारत की दो प्रमुख कंपनियों ने तैयार किया है। उनमें सोलर इंडस्ट्रीज, नागपुर और म्युनिशन इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों ने इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक के आधार पर डेवलप किया है।

पिनाका मिसाइल सिस्टम की ताकत क्या?

पिनाका को वॉर जोन में कम समय में ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दुश्मन के रडार और अन्य सिक्योरिटी डिवाइस को भी चकमा देने में सक्षम है। इसे रेगिस्तान, पहाड़ों और कठिन इलाकों में भी यूज किया जा सकता है। इसके गाइडेड वैरिएंट में जीपीएस और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का यूज किया गया है, जिससे यह बेहद सटीक हमला कर सकता है।

2 साल से चल रही थी अर्मेनिया के साथ डील

भारत ने हाल ही में अर्मेनिया को पिनाका मिसाइल सिस्टम एक्सपोर्ट किया है। अर्मेनिया के साथ पिनाका मिसाइल सिस्टम की डील पर बातचीत पिछले दो सालों से चल रही थी।भारत, अर्मेनिया के तीसरे सबसे बड़े वेपन सप्लायर के रूप में उभरा है। उसके अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप के कई देशों ने भी पिनाका मिसाइल सिस्टम में रुचि दिखाई है। फ्रांस भी पिनाका खरीदने की संभावनाएं तलाश रहा है।

ये भी पढें-PM मोदी की कूटनीति का कमाल: भारत-चीन रिश्तों को मिली नई राह, पड़ोसी देश से आई ये बड़ी खबर

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!