विश्व के नंबर वन खिलाड़ी को पटखनी दे टॉप टेन में पहुंचा ये भारतीय ग्रैंडमास्टर- बहन ने भी बनाया नया रिकार्ड

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jun 02, 2024, 04:09 PM IST
विश्व के नंबर वन खिलाड़ी को पटखनी दे टॉप टेन में पहुंचा ये भारतीय ग्रैंडमास्टर- बहन ने भी बनाया नया रिकार्ड

सार

Chess: 18 साल के इस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने नाॅर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के तीसरे बड़े खिलाड़ी बन गया है। भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो कारुआना को क्लासिकल शतरंज के पांचवें दौर में जबरदस्त मात दी।

Chess: 18 साल के इस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने नाॅर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के तीसरे बड़े खिलाड़ी बन गया है। भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो कारुआना को क्लासिकल शतरंज के पांचवें दौर में जबरदस्त मात दी। उनकी इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने क्लासिक शतरंज में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को पहली बार हराया है।

प्रज्ञानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को दी मात
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन के बल पर इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। प्रज्ञानंद ने इससे पहले तीसरे दौर में कार्लसन को हराया था। फिड शतरंज विश्व कप के पिछले उपविजेता रहे प्रज्ञानंद ने अपनी सधी हुई चाल से कार्लसन को हरा दिया। इससे पहले भी अन्य मौकों पर प्रज्ञानंद कार्लसन को रेपिड और ब्लिट्ज गेम को चित कर चुके हैं। 

 

विश्व रैंकिंग की टॉप टेन लिस्ट में 3 स्थान पर पहुंचे प्रज्ञानंद
अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने खराब फॉर्म में चल रहे चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन पर 1 नंबर की बढ़त हासिल कर ली। नाकामुरा के 10 अंक हैं। कार्लसन ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। अभी टूर्नामेंट में 5 दौर का खेल बाकी हैं। अब तक प्रज्ञानंद 8.5 अंक लेकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। अलीरेजा 6.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। कारुआना 5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। मात्र 2.5 अंकों के साथ डिंग लिरेन का खराब फॉर्म जारी है। कारुआना ने 66वीं चाल में गलती की, प्रज्ञानंद ने जिसका फायदा उठाते हुए 11 चाल बाद जीत दर्ज की।

प्रज्ञानंद की बहन का भी जारी है शानदार प्रदर्शन
महिला वर्ग में प्रज्ञानंद की बहन और ग्रैंडमास्टर भारत की आर वैशाली ने अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा और आर्मगेडन गेम में चीन की टिंगकी लेई को हराकर 10 अंक हासिल कर ली। वैशाली के बाद 9 अंकों के साथ अन्ना मुजीचुक हैं। उन्होंने पांचवें दौर में स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया। महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने आर्मगेडन में भारत की कोनेरू हंपी को पराजित किया। वह 7.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। लेई 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वह हंपी से 2 अंक आगे हैं। क्रैमलिंग 3 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। 

 


ये भी पढ़ें...
India GDP Growth: दुनिया में सबसे तेज...बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रही भारत की इकोनॉमी, 8.2 फीसदी की रफ्तार


 

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!