ये हैं भारत की सबसे बुजुर्ग महिला अरबपति-91 वर्ष की उम्र में फोर्ब्स की सूची में आया नाम

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 12, 2024, 05:19 PM IST
ये हैं भारत की सबसे बुजुर्ग महिला अरबपति-91 वर्ष की उम्र में फोर्ब्स की सूची में आया नाम

सार

नई दिल्ली। फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में भारत की ससबे उम्रदराज महिला अरबपति के रूप में सुब्बाम्मा जस्ती का नाम आया है। सुब्बामा जस्ती ने पिछले महीने फोर्ब्स की सूची में अपनी शुरुआत की, जब उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।

नई दिल्ली। फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में भारत की ससबे उम्रदराज महिला अरबपति के रूप में सुब्बाम्मा जस्ती का नाम आया है। सुब्बामा जस्ती ने पिछले महीने फोर्ब्स की सूची में अपनी शुरुआत की, जब उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। कौन हैं सुब्बम्मा जस्ती? आइए एक नजर डालते हैं।

Forbes की लिस्ट में शामिल महिला के बेटे ने 35 साल पहले शुरू की थी कम्युनिटी फार्मेसी
91 वर्षीया सुब्बम्मा जस्ती वेंकटेश्वरुलु जस्ती की मां हैं। जिन्होंने 1989 में सुवेन फार्मास्यूटिकल्स की सह-स्थापना की थी। वह हैदराबाद में रहती हैं।  उनका बेटा 1970 और 1980 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी राज्य में 6 कम्युनिटी फार्मेसियों की एक चेन चलाता था। फोर्ब्स के अनुसार सुब्बामा जस्ती की विरासत का सबसे बड़ा हिस्सा 2022 में सूचीबद्ध सुवेन फार्मास्यूटिकल्स में ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल को पर्याप्त हिस्सेदारी की बिक्री से प्राप्त हुआ है। 

पति की मौत के बाद सुब्बमा जस्ती को विरासत में मिली संपत्ति
सुबम्मा जस्ती के पति सुब्बा राव जस्ती की फरवरी 2023 में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह उनकी संपत्ति की मालकिन बनीं। जस्ती के बेटे वेंकटेश्वरुलु जस्ती ने 1989 में सुवेन फार्मास्यूटिकल्स की सह-स्थापना की। हैदराबाद की कंपनी को 2020 में अलग कर दिया गया था, जब सुवेन लाइफ साइंसेज, जो न्यूरो साइंस ट्रीटमेंट पर ध्यान केंद्रित करती है, को अलग कर दिया गया और अलग से सूचीबद्ध किया गया।  फोर्ब्स की दुनिया की अरबपतियों की सूची में उन्होंने 2653वीं रैंक हासिल की है। 

ये दो महिलाएं हैं अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर
भारतीय महिला अरबपतियों की बात करें तो 34.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल इस सूची में शीर्ष पर हैं। वह स्टील, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे में रुचि रखने वाले समूह जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं। उनके बाद भारत के वॉरेन बफेट दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.5 बिलियन डॉलर है।


ये भी पढ़ें...
भाईचारे की मिशाल: जम्मू कश्मीर के 2 मुसलमानों ने करोड़ों गवां कर सुलझाया वर्षों का झगड़ा- देखें क्या है मामला

 

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!