Fauna List: जीव-जंतुओं की लिस्ट तैयार कर भारत ने रचा इतिहास, बना ऐसा पहला देश, जानें खास बातें

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jul 04, 2024, 03:26 PM IST
Fauna List: जीव-जंतुओं की लिस्ट तैयार कर भारत ने रचा इतिहास, बना ऐसा पहला देश, जानें खास बातें

सार

First Nation To Prepare Full List of Fauna: भारत ने जीव-जंतुओं की पूरी लिस्ट तैयार कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

First Nation To Prepare Full List of Fauna: भारत ने जीव-जंतुओं की पूरी लिस्ट तैयार कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। ग्लोबल Biodiversity का यह दस्तावेज आने वाले समय में साइंटिफिक रिसर्च में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। लिस्ट में भारत के 1,04,561 नस्ल के जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

भारत में ग्लोबल जैव विविधता का 7.5 फीसदी हिस्सा

जीव जंतुओं की सूची के पोर्टल (Fauna of India Checklist Portal) की शुरूआत जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के 109वें स्थापना दिवस पर हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत दुनिया का सिर्फ 2 फीसदी भूभाग कवर करता है। पर भारत में ग्लोबल जैव विविधता का 7.5 फीसदी हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में जीव-जंतुओं की प्रजातियों की जानकारी देने वाला पहला दस्तावेज तैयार किया गया है। इस तरह भारत जैव विविधता का दस्तावेजीकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

1750 के दशक से लेकर मौजूदा समय तक का डेटा

पोर्टल में 1750 के दशक से लेकर मौजूदा समय तक का डेटा इकट्ठा किया गया है। जीव जंतुओं की यह लिस्ट रिसर्चर और शिक्षाविदों के लिए मददगार होगी। पोर्टल में जीव-जंतुओं की ज्ञात प्रजातियों की 121 लिस्ट है। लिस्ट में विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त जीव-जंतु भी शामिल हैं। शारीरीक विशेषता के आधार पर 36 प्रकार के जीव-जंतुओं के समूह की लिस्ट तैयार की गई है। 

‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रोग्राम

भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के रूप में व्यापक कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने चीता और अन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। उनका कहना था कि भारत में चीतों का पुनर्वास प्रोग्राम एक सफल कार्यक्रम रहा।

ये भी पढें-Indian Cricket team meets PM Modi: पीएम मोदी को सौंपी T20 वर्ल्ड कप ट्राफी...लगे ठहाके-देखें वी​डियो...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!