Indian RuPay Service: मालदीव को आई अक्ल, लॉन्च करेगा भारत का RuPay कार्ड 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : May 24, 2024, 04:02 PM IST
Indian RuPay Service: मालदीव को आई अक्ल, लॉन्च करेगा भारत का RuPay कार्ड 

सार

Maldives India Relation: भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ा तो पड़ोसी मुल्क में भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आई। टूरिज्म बेस्ड मालदीव की इकोनॉमी लड़खड़ा गई। अब भारत की तरफ मालदीव दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है।

Maldives India Relation: भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ा तो पड़ोसी मुल्क में भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आई। टूरिज्म बेस्ड मालदीव की इकोनॉमी लड़खड़ा गई। अब भारत की तरफ मालदीव दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। भारत की RuPay सर्व‍िस को अपने देश में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। विदेशी मामलों पर पैनी नजर रखने वाले विशेषज्ञ इसे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं। 

लॉन्चिंग की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं

मालदीव के एक कैब‍िनेट म‍िन‍िस्‍टर कहते हैं कि इससे 'मालदीव की मुद्रा रुफिया (Rufiyaa) मजबूत होगी। सरकार की प्राथमिकता रूफिया को मजबूत करना है। साथ में अमेरिकी डॉलर की समस्या सुलझाना भी। हालांकि रूपे कार्ड लॉन्चिंग की तारीखों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि इसका यूज मालदीव में रुपये में होने वाले ट्रांजैक्शन में किया जाएगा।

मालदीव को उठाना पड़ा नुकसान

  • मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने यह ऐलान किया। 
  • सईद के अनुसार, रूपे कार्ड का यूज मालदीव में रुपये के लेनदेन में होगा।
  • RuPay सर्विस भारत में ग्‍लोबल कार्ड पेमेंट नेटवर्क में शामिल पहला कार्ड। 
  • रुपये में पेमेंट के लिए भारत के साथ चर्चा।
  • भारत के साथ तनाव बढ़ने की वजह से मालदीव को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
  • मालदीव के पर्यटन उद्योग पर इसका बुरा असर पड़ा है। 
  • देश के बिगड़ते हालात को देखकर मालदीव सरकार अब भारत से रिश्ते सुधारने में लगी है।

मालदीव में 42 फीसदी घटे भारतीय पर्यटक

देखा जाए तो पिछले 4 महीनों में मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या आधी यानी 42 प्रतिशत तक कम हुई है। यह देखकर मालदीव सरकार और वहां के मंत्रियों की चिंता बढ़ गई। उसका असर यह हुआ कि इंडियन टूरिस्ट्स से मालदीव आने की अपीलें की जाने लगी। पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने भारत के साथ संबंधों पर जोर दिया और साथ काम करने संबंधी बयान भी दिया। पिछले साल जनवरी से अप्रैल तक 73,785 इंडियन टूरिस्ट मालदीव गए थे। इस साल उन्हीं चार महीनों में सिर्फ 42,638 टूरिस्ट पहुंचे। 

ये भी पढें-दुनिया 1st ट्रिपल दिव्यांग पर्वतारोही: शरीर में 2 पैर-1 हाथ नहीं...एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर बजा दिया...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!