राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देश के 10 जांबाजों को कीर्ति चक्र प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में 26 शौर्य चक्र भी दिए गए। इनमें से 7—7 कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र मरणोपरांत दिए गए।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देश के 10 जांबाजों को कीर्ति चक्र प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में 26 शौर्य चक्र भी दिए गए। इनमें से 7—7 कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र मरणोपरांत दिए गए। देश के वीर सपूतों को यह सम्मान उनकी विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है। देश के लिए अपनी सर्वोच्च सेवा देने वाले सेना, केंद्रीय या स्टेट आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ टेरिटोरियल के जवानों और अधिकारियों को यह सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेन्द्र मोदी, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।