मेक इन इंडिया का कमाल: इन 10 बड़े अचीवमेंट से दुनिया में बजा भारत का डंका, आपको भी जानकर होगा प्राउड

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 13, 2024, 10:28 AM ISTUpdated : Sep 13, 2024, 10:31 AM IST
मेक इन इंडिया का कमाल: इन 10 बड़े अचीवमेंट से दुनिया में बजा भारत का डंका, आपको भी जानकर होगा प्राउड

सार

भारत को मैन्यूफैक्चरिंग और डिजाइन में ग्लोबल हब बनाने के मकसद से शुरू किए गए "मेक इन इंडिया" प्रोग्राम की वजह से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। जानते हैं ऐसे ही 10 अचीवमेंट।

नई दिल्ली। भारत में 25 सितम्बर 2014 को मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। मकसद था देश को डिजाइन और निर्माण के क्षेत्र में ग्लोबल सेंटर बनाना। निवेश को सुविधाजनक बनाने के साथ इनोवेशन को बढ़ावा देना। ताकि विश्वस्तरीय ढांचा डेवलप हो सके। "वोकल फॉर लोकल" पहल भी सरकार की तरफ से शुरू हुई। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत की औद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन भी हुआ। आज हम आपको भारत के ऐसे 10 अचीवमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी वजह से दुनिया में देश का डंका बज रहा है।

भारत के 10 बड़े अचीवमेंट

1. कोविड-19 वैक्सीन: कोविड-19 के स्वदेशी टीकों ने कमाल कर दिया। रिकॉर्ड समय में देश की एक बड़ी आबादी का टीकाकरण हुआ और दुनिया भर के कई विकासशील और अल्पविकसित देशों को जीवन रक्षक टीके भेजे गए। ऐसा कर भारत कोविड वैक्सीन का प्रमुख निर्यातक भी बन गया।

2. वंदे भारत ट्रेन: भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन, 'मेक इन इंडिया' का शानदार उदाहरण हैं। अत्याधुनिक कोचों से लैस ये ट्रेन पैसेंजर्स को बेहतर यात्रा का एक्सपीरियंस कराती हैं। भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं (51 ट्रेन) लोगों के काम आ रही हैं।
 
3. INS विक्रांत: भारत का पहला घरेलू विमानवाहक पोत INS विक्रांत आयात कम करने और डिफेंस प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बनने के लिए नए लक्ष्य हासिल कर रहा है।
 
4. इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर: भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर फाइनेंशियल ईयर 2023 में 155 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया जो साल 2017 में 48 बिलियन डॉलर था। यह बढ़ोत्तरी प्रमुख रूप से मोबाइल फोन प्रोडक्शन में उछाल की वजह से आई है, जो कुल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का 43 प्रतिशत है। भारत अब 99% स्मार्टफोन घरेलू स्तर पर निर्माण कर रहा है।
 
5. निर्यात: भारत ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 437.06 बिलियन अमरीकी डॉलर का एक्सपोर्ट किया, यह ग्लोबल मार्केट में भारत की बढ़ती हुई भूमिका की कहानी बता रहा है।
 
6. भारतीय साइकिल: भारतीय साइकिलों ने इंटरनेशनल लेवल पर ख्याति हासिल की है। साइकिलों के एक्सपोर्ट में उछाल आया है। सबसे ज्यादा डिमांड यूके, जर्मनी और नीदरलैंड में है, जो भारतीय इंजीनियरिंग और डिजाइन की वैश्विक मान्यता की कहानी बयां कर रहा है। 
 
7. 'मेड इन बिहार' जूते: आपको जानकर हैरानी होगी कि 'मेड इन बिहार' जूते अब रूसी सेना की किट का हिस्सा हैं, जो वैश्विक रक्षा बाजार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

8. ​कश्मीर विलो बैट: ग्लोबल लेवल पर कश्मीर विलो बैट काफी पंसद किया जा रहा है। यह भारत की असाधारण शिल्प कौशल का नतीजा है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के प्रभाव की तस्वीर पेश कर रही है।

9. अमूल दूध: अमूल ने अमेरिका में अपने डेयरी उत्पाद लॉन्च किए। ग्लोबल लेवल पर भारतीय डेयरी को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
 
10. यूपीआई: भारत के UPI ने बड़ी सफलता हासिल की है। कई देश इसका यूज शुरू कर चुके हैं। यह फिनटेक इनोवेशन में भारत की भूमिका बताने वाली एक सुंदर तस्वीर साबित हो रही है। जिसने पूरी दुनिया को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया है।  

ये भी पढें-VL-SRSAM: दुश्मन को खत्म कर ही मानती है ये मिसाइल, समुद्री सुरक्षा को बनाएगी और अभेद्य-टेस्टिंग सफल...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!